जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय की इकाई ने विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्ष से बंद कैंटीन को चलवाने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नवीन कटारिया ने कुलपति को दिए ज्ञापन में कहा कि कैंटीन की समस्या न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को भी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए भी कोई निर्धारित स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शीघ्र ही कैंटीन शुरू की जाए व विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद कुलपति डॉ रणपाल सिंह ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतीश, विनय, साक्षी, काजल व वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद