08जेएनडी38: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समिति के सदस्य। संवाद
नरवाना। नरवाना को जिला बनाने की मांग को नरवाना शहर विकास समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम दलजीत सिंह को नरवाना को सरकार द्वारा गठित कमेटी को भिजवाने के लिए प्रस्ताव पत्र सौंपा। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान चौधरी पवनजीत सिंह बनवाला ने कहा कि नरवाना की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े व सामाजिक सरोकार के लोगों को भी अपने सभी राजनीतिक व सामाजिक मतभेद बुलाकर जिला बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। इस अवसर पर सतबीर दबैलन, एडवोकेट सुरेश श्योकंद, एडवोकेट देवेंद्र सांगवान, एडवोकेट मुनीष शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र नैन, सुखदेव जांगड़ा, राजेश टांक, अनुप गोयत, भूप सिंह मौजूद रहे।