23जेएनडी28: एसडीएम गुलजार मलिक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता। संवाद
उचाना। संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा उचाना ने मंगलवार को जेल में बंद किसान नेताओं की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपा।
आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी ने बताया कि किसान नेता नीलम आजाद घसो एवं अन्य किसान नेता जेलों में बंद हैं। नीलम आजाद का कसूर इतना है कि वह अपने साथियों के साथ बेरोजगारी से आहत होकर संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। किसानों की मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को बिना कसूर के जेल भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि नीलम आजाद घसो एवं तीन किसान नेताओं को रिहा किया जाए। इस अवसर पर सूबेदार शमशेर सिंह, महाबीर, कुलदीप, जोधा सेढ़ा माजरा, रमेश, राजेश कुमार, नरेश, अजय मौजूद रहे।
23जेएनडी28: एसडीएम गुलजार मलिक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता। संवाद