सफीदों। ब्राह्मण सभा सफीदों की बैठक शनिवार को प्रधान परसराम वत्स की अध्यक्षता में नगर की ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव सत्येंद्र शर्मा ने किया। कार्यकारिणी बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उपस्थित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में ब्राह्मण सभा का नया भवन बनाने पर भी मंथन किया गया। सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि सभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिस पर उपस्थित समाज के लोगों ने सहमति प्रकट की। सभा के महासचिव सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही नए सदस्यों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। संवाद