फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक

Sat, 20 Sep 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी51-अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
नरवाना। 22 सितंबर को शहर में अग्रवाल समाज की ओर से मनाई जाने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक नप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान हंसराज समैण के निवास पर हुई। उप प्रधान नरेश जैन और महासचिव मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सुबह अन्नक्षेत्र में हवन व भंडारा होगा। इसके बाद दोपहर को अन्नक्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संयुक्त सचिव नत्थूराम गोयल ने बताया कि शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन, लव-कुश, सैनिक, माता लक्ष्मी व 18 गौत्रों की झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें