फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित

विज्ञापन
03जेएनडी13: विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से बैठक करते एसडीएम होशियार सिंह।स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम होशियार सिंह ने की। इसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण के लिए एक जुलाई को योग्यता तिथि निर्धारित की गई है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना कार्य 15 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा। मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के प्रस्ताव 14 जुलाई तक भेजे जाएंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें