फोटो 2 नरवाना। स्वास्थ्य जांच कैंप के दौरान मौजूद ट्रस्ट सदस्य। स्रोत ट्रस्ट।
नरवाना। गांव दनौदा कलां स्थित डेरा बाबा कौशल पुरी शिव शक्ति धाम आश्रम में रविवार को 108 महंत मछंदर पुरी महाराज वेलफेयर धर्मार्थ ट्रस्ट ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में उकलाना मंडी (हिसार) के सद्भावना हॉस्पिटल से डॉ. प्रगट गिल टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की और परामर्श देने के बाद निशुल्क दवा वितरण किया। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष महंत रमन पुरी ने की। शिविर में ए-वन मेडिकोज, दनौदा कलां के संचालक डॉ. अजय नैन, सत्य नारायण, रोबिन नैन ने प्रायोजक के रूप में सहयोग दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद