फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में जरूरतमंदों को दवाइयां की वितरित

Thu, 20 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी19 : मरीजों की जांच करते हुए डॉ मोनिका घनघस। स्रोत संस्था। - फोटो : धर्मपथ के डिवाइडर को सजाने में जुटे कर्मी।
विज्ञापन
नरवाना। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति व सामान्य अस्पताल, कैनाल रोड में वीरवार को निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 175 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। सुबह शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चलता रहा क्योंकि मरीजों की भीड़ लगातार उमड़ती रही। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और महिलाओं में प्रसव के बाद होने वाली समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में समय पर जांच अत्यंत जरूरी है। शिविर में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. मोनिका घनघस ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। अलवर से विशेष मशीन मंगवाकर हड्डियों में कैल्शियम की कमी की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गईं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर का समय बढ़ाना पड़ा। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेश जैन, पवन मित्तल, जयपाल बंसल, देवी राम गर्ग, राकेश शर्मा, सतीश बंसल, बजरंग बाता और बॉबी जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें