फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रविवार को भी हुआ चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल

Mon, 12 Feb 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी16 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए अपना नंबर आने का इंतजार करने के लिए लाइन में खड़े
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों का रविवार को भी नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेश प्रमाणपत्र बनाए। तीन दिन से नागरिक अस्पताल में नौकरी पाने वाले लोगों के मेडिकल किए जा रहे हैं। रविवार को ओपीडी की छुट्टी होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल नहीं रहा। तीन दिन में 600 से अधिक युवाओं की जांच करके उनके प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी का परिणाम जारी किया है। नौकरी के लिए चयनित युवक-युवतियां तीन दिन से मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के पास लगभग 900 चयनित युवक-युवतियों की सूची थी। मेडिकल को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक ने पहले ही स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। इसके चलते रविवार को छुट्टी वाले दिन भी चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। यहां चयनित युवक-युवतियों ने मेडिकल के लिए जरूरी विशेषज्ञ, एक्स-रे विभाग, ईसीजी विभाग, लैब कर्मियों के पास एक-एक कर अपनी जांच करवाई। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि रविवार को भी मेडिकल के लिए चिकित्सकों व स्टाफ की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी। मेडिकल फिटनेस जांच के लिए प्रार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

11जेएनडी16 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए अपना नंबर आने का इंतजार करने के लिए लाइन में खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें