13जेएनडी06: जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मौजूद संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
जींद। सफीदों रोड स्थित अंबेडकर धर्मशाला में सोमवार को भवन निर्माण श्रमिक संघ का जिलास्तरीय श्रमिक सम्मेलन हुआ। इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला और प्रांत मंत्री देवीलाल गुणा ने कहा कि मजदूर संघ श्रमिक वर्ग के साथ खड़ा है। सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ से श्रमिकों को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जल्द ही इस विषय को लेकर मजदूर संघ प्रदेश सरकार से समक्ष रख कर मांग करेगा कि प्रदेश में श्रमिकों के विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ को रोका हुआ है। इस अवसर पर कविता लुदाना, सोनम घिमाना, गुरदेव सिंह, अनिल गुलकनी, बलवान बरसाना मौजूद रहे। संवाद