फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की शहादत भुलाई नहीं जा सकती : डीएसपी

Tue, 22 Oct 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी30: शहीदों को नमन करते हुए डीएसपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
जींद। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सोमवार को डीएसपी गीतिका जाखड़ की अध्यक्षता में उन शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने 21 अक्तूबर 1959 से लेकर अब तक अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपना जीवन देश के नाम न्योछावर कर दिया। कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को जींद पुलिस लाइन में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एक वर्ष में 214 जवानों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। इस दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र व पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

देश के लिए शहीद हुए पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया।
डीएसपी गीतिका जाखड़ ने वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के नामों को पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीएसपी ने कहा कि देश की रक्षा कर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में प्रण करना चाहिए कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का दृढ़ता से सामना करेंगे। चाहे हमें इसके लिए प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन

जनवरी 1960 में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महा निरीक्षकों का वार्षिक सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिस जवानों और साल के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर डीएसपी उचाना नवीन संधू, डीएसपी सफीदों उमेद सिंह, डीएसपी जितेंद्र सिंह, सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी देश के लिए शहीद हुए पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों को पुष्पच्रक अर्पित कर नमन किया।
जिले के वीर सपूतों के नाम
जिले से एचसी राजकुमार अपोलो रोड स्थित शीतलपुरी कॉलोनी, एचसी भीम सिंह निवासी रणबीर कॉलोनी, रेलवे रोड, एचसी सतबीर सिंह, निवासी ऐंचरा कलां, सिपाही लश्कर सिंह निवासी सीता श्याम कॉलोनी सफीदों, सिपाही रामनिवास गांव खरल नरवाना, सिपाही रविंद्र निवासी गांव बुढाखेड़ा, एसपीओ कप्तान सिंह गावं कलावती जींद।

21जेएनडी30: शहीदों को नमन करते हुए डीएसपी। पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें