जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने जेठ पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में 4 ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक गांव की महिला ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 3 जनवरी को अमीर खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जब उसने विरोध किया तो अमीर खान, जमिल, लतीफ और उसकी पत्नी अंगूरी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी अनिल देवी ने बताया कि इस मामले में चार ससुरालजनों के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद