09जेएनडी16=उज्जैन नगरी में हरियाणा प्रभारी रहे डॉॅ. अनिल जैन के साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरें
उचाना। सावन माह के पावन अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा अपनी टीम के साथ उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि सावन माह में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। महाकाल के दर्शन और पूजन से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है तथा श्रद्धालुओं को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद हरियाणा के पूर्व प्रभारी रहे डॉ. अनिल जैन से भी मुलाकात हुई।