30जेएनडी19: विजेता पहलवान मानसी लाठर को सम्मानित करते समाजसेवी डाॅ. समुंद्र लाठर। संवाद
जुलाना। लिजवाना कलां गांव की रहने वाली मानसी लाठर ने 22 अगस्त को जॉर्डन के ओमान शहर में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। शुक्रवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में मानसी लाठर के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के समाजसेवी, सरपंचों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने मानसी लाठर का स्वागत किया।
जुलाना बारहा की ओर से मानसी को चांदी की गदा देकर सम्मानित किया। मानसी लाठर को पुराने बस स्टैंड से जुलूस के साथ मंडी तक लाया गया। मानसी लाठर ने इससे पहले एशियन चैंपियनशिप में अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी लाठर के ताऊ सतीश पहलवान ने बताया कि मानसी बचपन से ही खेलों के प्रति जागरूक रही है। मानसी के परिवार में तीन कुश्ती के कोच हैं। मानसी के पिता जयभगवान लाठर साई के कोच हैं और 20 बार इंडिया पुलिस के मेडलिस्ट रहे हैं। कई बार के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे हैं। स्वेच्छा से सीआरपीएफ से एएसपी के पद से सेवानिवृत्ति ली थी। इस अवसर पर समाजसेवी समुंद्र लाठर, नरेंद्र लाठर, पवन करसोला, सुरजीत मलिक, राजपाल लाठर, बसाऊ लाठर, नरेश मलिक, कृष्ण लाठर, जगबीर ढिगाना, रोहित दलाल मौजू थे।
30जेएनडी19: विजेता पहलवान मानसी लाठर को सम्मानित करते समाजसेवी डाॅ. समुंद्र लाठर। संवाद