फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 15 Feb 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस ने उसे कब्जे ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि टिकट घर के लगते पार्किंग के सामने पार्क में लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की दाढ़ी बढ़ी हुई है। वह काले रंग की जैकेट पहने हुए है। बाएं हाथ की कलाई पर घड़ी बांधे हुए है, जिस पर ए-वाच लिखा हुआ है। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में इकदार सिंह लिखा हुआ है। जांच अधिकारी एचसी कपिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें