फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-युवाओं को सिरफिरा करने पर मनोहर माफी मांगे : भनवाला

Sun, 21 Apr 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी22 : बैठक में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत स्वयं।
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल लोगों से माफी मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि वह किससे और किस बात की माफी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक एवं रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान किताब सिंह भनवाला, महावीर सिंह मलिक, कृष्ण लाठर, मदन मलिक प्रोफेसर बलवान सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को हाथ जोड़कर एक चुनावी बैठक में माफी मांगते दिखाया गया है। वरिष्ठ नागरिकों ने सवाल किया कि 2014 में कांग्रेस सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को 65, 70 तथा 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5, 10 तथा 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन में वृद्धि के आदेश जारी किए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही इनको रद्द कर दिया। क्या मनोहरलाल अब इसके लिए माफी मांग रहे हैं। अब मनोहरलाल भाजपा व जजपा का विरोध करने वाले किसानों व युवाओं को सिरफिरा कह रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण उनको मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि किसानों व युवाओं को सिरफिरा कहने पर मनोहरलाल को माफी मांगनी चाहिए।

20जेएनडी22 : बैठक में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें