25जेएनडी12: राजकीय महाविद्यालय में विजेता बच्चों के साथ प्राचार्य वीना कुमारी व स्टाफ। संवाद
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग, लैंगिक अध्ययन समिति एवं मानवाधिकार आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संतुलित आहार प्रतियोगिता कराई गई। अध्यक्षता प्राचार्य वीना कुमारी ने की। कार्यक्रम लोक प्रशासन सहायक प्रोफेसर एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा. सुनेत रानी ने किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. सुनेत रानी ने कहा कि प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, मधु द्वितीय व कुसुम तृतीय रही। इस अवसर पर सुनीता दुग्गल, निधि गुप्ता, डाॅ. सोनिया, डाॅ. मधुबाला एवं सुमन खटक मौजूद रही। संवाद