06जेएनडी04: मरीजों को फल वितरित करते हुए सेवा समिति सदस्य और अन्य। संवाद
जींद। मानव उत्थान सेवा समिति ने सोमवार को सद्गुरु सतपाल महाराज की माता राज राजेश्वरी देवी की जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल में फल वितरण किए। इसकी अगुवाई सीएमओ डॉ. सुमन कोहली और डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने की। डाॅ. भोला ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से उपचाराधीन मरीजों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने अन्य संस्थाओं को भी समाज सेवा के लिए आगे आने को प्रेरित किया। समिति सदस्य पालाराम और ओमपाल ने बताया कि संस्था अध्यात्मिक मूल्यों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में भी निरंतर सहयोग करती है। मौके पर डॉ. दिलावर सिंह, सुरेश, रामफल और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद