जींद। सफीदों रोड पर सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 निवासी नीरज यादव ने कहा कि 2 मई की रात को साढ़े नौ बजे उनके पिता जयभगवान पैदल ही घूमने गए थे। जब वह सफीदों रोड पर परशुराम चौक पर पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनके पिता के सीने, सिर के अलावा शरीर के अन्य भाग पर चोट लगी है। पिता की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद