फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी से लौट रहे व्यक्ति पर पर हमला, आठ नामजद

Tue, 18 Feb 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजेंद्र नगर में शादी से घर लौटे व्यक्ति पर हमला कर घायल करने पर शहर थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजेंद्र नगर निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादी में गया हुआ था। जब देर रात को वह घर वापस लौटा तो विनोद और कुछ युवक उसके मकान के बाहर खड़े थे। उसी दौरान आरोपियों ने उसके भतीजे और बेटे की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें आई। मौके पर परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर सूरज, मोगली, राजेश, रितिक, वीर, हिमांशु, मधु और विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें