फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खोखरी गांव में शादी समारोह में आए करनाल की न्यू वाल्मीकि बस्ती निवासी धर्मेंद्र की लौटते समय गांव के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जितेंद्र ने बताया कि उनके भाई धमेंद्र की शादी खोखरी गांव में हुई थी। उनकी ससुराल में पांच मार्च को शादी थी। वह बाइक से बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे। जब वह गांव खोखरी से कुछ दूर गए थे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें