फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Mon, 11 May 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रामबीर कॉलोनी निवासी आदित्य ने बताया कि आठ मई शाम को उसका पिता 48 वर्षीय रामधारी और मां इमरती घर से जंक्शन ग्राउंड की तरफ से वास घर पर आ रहे थे। जब दोनों रेलवे रोड पर नजदीक वाटर पंप नंबर-13 के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इससे उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें