बस स्टैंड पर युवक द्वारा बैग चोरी करते पकड़ने के लिए जुटे लोग और पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Jind
बस स्टैंड परिसर में दोपहर 12 बजे एक बस में रखे बैग से सामान चोरी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जींद-नरवाना रूट की एक बस में महिला अपने दस साल के बेटे जतिन के साथ जा रही थी। महिला सीट पर बैग रखकर उसके पास बेटे को बैठाकर काउंटर से टिकट लेने के लिए चली गई। इस दौरान एक युवक ने सीट पर रखे बैग से सामान निकालने लगा तो जतिन की नजर उस पर पड़ गई। जब अन्य यात्रियों ने युवक से पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा। एक बस के परिचालक और पुलिसकर्मी ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। युवक बैग से सामान चोरी करने में असफल रहा। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।