जींद। रूपगढ़ गांव में एक व्यक्ति पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही राजकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रूपगढ़ निवासी अनिल ने बताया कि 28 सितंबर को उसके पिता गांव में ही थे। इस दौरान गांव के ही राजकेश ने उनके पिता पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर राजकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद