जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गुलकनी निवासी विनोद उर्फ जग्गू को देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम रामराय बस अड्डा के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गुलकनी निवासी विनोद उर्फ जग्गू के पास अवैध असला है जो हांसी रोड से राजपुरा भैण लिंक रोड पर खड़ा है। सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो बताए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 32 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद