30जेएनडी02-रूपगढ़ गांव के राजकीय स्कूल में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ
जींद। सब सेंटर रूपगढ़ की टीम ने गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जाकर बच्चों को मलेरिया और डेंगू बुखार से बचाव के बारे जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक, मूर्ति देवी और मुकेश रानी ने कहा कि मलेरिया और डेंगू की बीमारी दूर होगी जब हम अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अपने घरों के पानी के स्रोत, होदी, टंकी, कूलर, मटके, गमले, फ्रिज की ट्रे और छत पर पड़े कबाड़ की जांच कर लेनी चाहिए। जमा हुए पानी में मच्छर अपना जीवन चक्कर पूरा करता है। इस अवसर पर पिंकी, सुमन, सतपाल, दलशेर, अजय कुमार, कमला, सुनीता, कविता, मंजू, कामिनी, कपिल और साहिल भी मौजूद रहे। संवाद