फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में वीरवार को एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) को लेकर अभिभावक-अध्यापक जागरूकता बैठक हुई। इसका उद्देश्य अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के मुंह का कैंसर के खतरों और उससे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व से अवगत कराना रहा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संदीप मलिक और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल सांगवान ने की। डॉ. विशाल सांगवान ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो भविष्य में कैंसर का रूप ले सकता है। समय रहते वैक्सीन लगवाएं अध्यापिका सुमन सहारण ने अभिभावकों को स्वास्थ्य अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा, विद्यालय में अब तक 13 किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें