07जेएनडी10 : महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर चित्र भेंट कर मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। स्रोत
नरवाना। गांव डूमरखां कलां में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्यों ने गांव के मौजूदा सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी को सम्मान स्वरूप भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। सरपंच ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के हाथ में कलम ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए वे सदैव तैयार हैं। इस अवसर पर अजय, संजय राणा, संदीप, सतकोर, विक्रम, पवन कुमार, सरपंच रणबीर, रोहतास राणा, संजू रानी, मनीषा, पूनम, प्रदीप और मोनिका मौजूद रहे। संवाद