फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी का संचय संसाधन बनाएं : संयुक्त सचिव

Sat, 06 Jul 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी22-रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव आईएएस पंकज यादव ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। इसके साथ ही आमजन को जल व पर्यावरण के प्रति जागरूक करें। जागरूकता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दें।
उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के संचय के लिए प्राचीन संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाएं। इसके लक्ष्य निर्धारित करें और समय में उसे पूरा करें। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों में जल संरक्षण को जरूर शामिल करें। वे शुक्रवार को जल संरक्षण को लेकर स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल संरक्षण से सीधे तौर से जुड़े विभागों से उनके द्वारा बारिश के पानी के संचय को लेकर बनाई गई कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जल शक्ति केंद्र को सही ढंग से स्थापित किया जाए। यादव ने हर्बल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, फरीदाबाद से तकनीकी अधिकारी सुनील टोपो, सिंचाई विभाग के एसई राजेश बिश्रोई, एचएसआरएल से नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, डीईओ मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज, वन विभाग से अमित शर्मा मौजूद रहे।

05जेएनडी22-रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें