फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 जून को पिपली किसान महापंचायत में माजरा खाप लेगी हिस्सा

Fri, 09 Jun 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर माजरा खाप पंचायत की सभा गांव रूपगढ़ स्थित खाप चबूतरे पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान गुरविंदर सिंह संधू और सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 जून को माजरा खाप पंचायत दलबल के साथ पिपली किसान महापंचायत में जाएगी और किसानों का समर्थन करेगी।
कहा कि सरकार किसान को ही समाप्त करना चाहती है। निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज करना, झूठे केसों में किसान नेताओं को जेलों में बंद करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार का विश्वास जनतंत्र से उठ गया है। एक तरफ सरकार कहती है कि एमएसपी जारी रहेगी लेकिन किसानों पर फिर लाठी चार्ज क्यों किया जाता है। माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने बताया कि खाप की पंचायत में पुरानी पेंशन बहाली के केंद्रीय कमेटी के नेता वजीर सिंह, अनूप लाठर ने पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन बारे समर्थन मांगा और उनकी यात्रा भी 15 जून को जींद पहुंच रही है। माजरा खाप पंचायत इस यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन देगी और सरकार से मांग करती है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए और सांसद, विधायकों की पेंशन योजना बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र ही चबूतरे का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए 21 सदस्यों की निर्माण कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सभी गांव और जातियों के सदस्य को शामिल किया गया है। इस अवसर पर जयसिंह सैनी, बिजेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव दीपक अहलावत, सत्यवीर सिंह चौहान, जयनारायण जिलेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें