फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में तीन बड़े द्वार बनाने के फैसले को माजरा खाप ने सराहा

Mon, 08 Jan 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
गांव रुपगढ़ में बन रहे माजरा खाप के चबूतरे पर पहुंचे खाप प्रधान व अन्य पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद की ओर से शहर में पांडु द्वार, जयंती देवी द्वार तथा महाराज सूर सैन द्वार बनाने के फैसले का माजरा खाप पंचायत ने स्वागत किया है। माजरा खाप ने कहा कि इन द्वारों के बनने से शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी और लोगों में धार्मिक रुचि भी बढ़ेगी। खाप ने अपोलो रोड या जुलानी रोड पर हरफूल जाट जुलानी वाले के नाम से भी द्वार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

माजरा खाप पंचायत ने गांव रुपगढ़ में बनाए जा रहे चबूतरे का निरीक्षण किया। इसके बाद माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू व सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि नगर परिषद की द्वार बनाने का यह फैसला सराहनीय है। माजरा खाप पंचायत ने चार महीने पहले नगरपरिषद चेयरपर्सन को मांग पत्र सौंपा था जिसमें गोरक्षक हरफूल सिंह जाट जुलानी के नाम से भी जुलानी रोड या फिर अपोलो रोड पर एक द्वार बनाने की मांग की थी। हरफूल जाट ने गोकसी के लिए बनाए गए 17 कत्लखानों को तोड़ा था। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था। चेयरपर्सन प्रतिनिधि डाॅ. राज सैनी ने विश्वास दिलाया था कि जल्द ही यह द्वार भी बनाया जाएगा लेकिन इस द्वार की घोषणा नहीं की गई। बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में छोड़ने की मांग भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने कहा कि नगरपालिका चेयरपर्सन यह स्पष्ट करें कि वह चौधरी हरफूल सिंह जाट जुलानी को गोभक्त, गोप्रेमी व गरीबों का मसीहा मानती हैं या नहीं। आज भी बुजुर्ग बच्चों को चौधरी हरफूल सिंह जुलानी वाले के चर्चे सुनाते हैं। यह मांग छह साल से माजरा खाप पंचायत उठा रही है, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शीध्र ही खाप पंचायत का प्रतिनिधि मंडल नगरपरिषद चेयरपर्सन से मिलेगा और अपनी मांग पर जोर देगा। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से भी मुलाकात करके इस विषय पर बातचीत की जाएगी। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो माजरा खाप अन्य खापों के साथ मिलकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें