31जेएनडी01-नागरिक अस्पताल के पार्क में पौधरोण करते मैढ सुनार सभा के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
जींद। मैढ सुनार सभा की ओर से नागरिक अस्पताल के पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पार्क में औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश सोनी, रमेश वर्मा, गौरव सोनी, इंद्र सिंह, नरेंद्र भामा और ताराचंद वर्मा ने बताया कि औषधीय पौधे जहां पर्यावरण को दूषित होने से बचाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पौधा अवश्य लगाना ही नहीं, पेड़ बनने तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। संवाद