फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों पर महिला मोर्चा की बैठक

Sun, 12 Jul 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी27-भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में मौजूद पदा
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को प्रस्तावित जनसभा के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें 10 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य तय किया गया। जिला महामंत्री पुष्पा तयाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। कार्यकर्ताओं को लाडो लक्ष्मी योजना सहित महिला सशक्तीकरण योजनाओं के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई। ऋचा पाहवा और रजनीता मेहता को जींद जिले की तैयारियों का प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें