फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khap: अब कोई भी खाप प्रधान राजनीति में नहीं ले सकेगा भाग, लिया तो प्रधान पद से देना होगा त्यागपत्र

Sun, 02 Apr 2023 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

राजनीति में शामिल होने के लिए प्रधान पद से त्यागपत्र देना होगा। कंडेला गांव में उत्तर भारत की खापों का महासम्मेलन आयोजित हुआ। आठ प्रस्ताव पास किए गए। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली की 165 खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
मंच पर एकजुटता दिखाते विभिन्न खापों के प्रधान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में कंडेला गांव के ऐतिहासिक चबूतरे पर रविवार को उत्तर भारत की विभिन्न खापों का महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 165 खापों के प्रधान और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। महासम्मेलन में आठ प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब कोई भी खाप प्रधान राजनीति में शामिल नहीं हो सकेगा। अगर राजनीति में प्रवेश करता है तो उसे खाप प्रधान के पद से त्यागपत्र देना होगा।

विज्ञापन


महासम्मेलन में इसके अलावा हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन करने, कोर्ट मैरिज के समय माता-पिता की अनुमति या उपस्थिति जरूरी करने, नशाखोरी, दहेज प्रथा पर रोक, शादी में हर्ष फायरिंग पर रोक, मृत्यु भोज न करने और डीजे बजाने पर रोक लगाने के प्रस्ताव पारिज किए गए। शोकसभा एक सप्ताह की करने पर विचार किया जाए। के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन

खापों के महासम्मेलन की अध्यक्षता कंडेला खाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात व दिल्ली समेत कई खापों के चौधरी शामिल हुए। लगभग पांच घंटे तक खाप चौधरियों ने सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया और समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया गया।

इन प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा

बिनैण खाप के प्रधान सूबे सिंह ने कई प्रस्ताव रखे। कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए समाज और सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकार को स्कूलों की संख्या बढ़ानी चाहिए न कि मर्ज करके संख्या कम करनी चाहिए। गांव के प्रत्येक स्कूल में खेल का मैदान होना चाहिए और डीपी या पीटीआई की ओर से बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देना अनिवार्य करना चाहिए। सामाजिक कुरीतियों पर पाबंदी लगाने पर ठोस कदम उठाना चाहिए।

आजाद हिंद फौज के गुमनाम सिपाहियों को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद का दर्जा दिया जाए
सूबे सिंह ने कहा कि खापों के अस्तित्व को मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन करने पर विचार किया जाए। किसी भी खाप सम्मेलन अन्य किसी खाप सम्मेलनों की सूचना फोन या व्हाट्स एप के माध्यम से देने के लिए विचार किया जाए। माता-पिता की सहमति के बिना सरकार को कोर्ट में शादी पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन


आजाद हिंद फौज में शामिल रहे गुमनाम लोगों का पता लगा कर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड उनके परिवारों को देना चाहिए। सभी खाप प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर हाथ खड़े करके सहमति जताई।

महासम्मेलन में ये लोग रहे मौजूद
खाप महासम्मेलन में धनखड़ खाप के प्रधान ओमप्रकाश धनखड़, बिनैण खाप के प्रवक्ता रघुुवीर दनौदा, कालवा तपा के प्रधान दिलबाग सिंह, सहरावत खाप के प्रधान जयबीर खरड़, सर्वखाप 360 के प्रधान श्याम सिंह, चहल खाप के बलबीर चहल, 360 पालम खाप के प्रधान रामकुमार सोलंकी, कालवा तपा के प्रधान दिलबाग, चौरासी खाप दलाल खाप के कैप्टन रामकरण, माजरा खाप के सरदार गुरविंद्र सिंह, ढांडा खाप के ओमप्रकाश ढांडा, पंचग्रामी के रामनिवास, मलिक खाप के प्रवक्ता अशोक मलिक, भाकियू के जोगेंद्र नैन, 360 सोनीपत के प्रधान राजेंद्र, सहारण खाप के प्रधान साधुराम, दाडन खाप के रामनिवास, थुआ तपा के ओमप्रकाश, नांदल खाप के ओमप्रकाश, सहरावत खाप के प्रधान जयबीर, फौगाट खाप के बलवंत सिंह, यूपी से सोमबीर, बालयाण खाप के सुभाष समेत अनेक खापों के चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें