01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद
जींद। लघु सचिवालय के बाहर लगातार चल रहे आमरण पर बैठे महाराज जगतानंद और उनके साथियों का धरना बारिश के बावजूद वीरवार को भी जारी रहा। महाराज जगतानंद ने कहा कि बारिश के कारण व्यवस्था बिगड़ने से धरना स्थल को बारिश के कारण बसशेड के अंदर स्थानांतरण करना पड़ा लेकिन इससे गोभक्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि गोमाता पर ज़ब तक अत्याचार बंद नहीं होता, तब तक वह बैठे रहेंगे। बेशक इसमें उनके प्राणों को गोमाता के चरणों में त्यागना पड़े। जगतानंद महाराज 22 जनवरी को यहां पर आमरण अनशन पर बैठे थे।
01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद