11जेएनडी29-रोहतक रोड पर आयोजित महा अखंड जाप में भाग लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत संगठन
जींद। महान शक्ति संगठन कला धाम के तत्वावधान में रोहतक रोड पर चौड़ी गली बंसल भवन में विश्व कल्याण और सर्व सुख शांति के लिए चल रहे 11 दिवसीय महा अखंड जाप सातवें दिन जारी रहा। ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि इंसान का पुरुषार्थ, भगवान और पूर्ण सतगुरु की कृपा तीनों मिलकर ही शाश्वत आनंद की प्राप्ति करवाते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आंख के ऊपर मोतियाबिंद रूपी जाला आने से कुछ भी दिखाई नहीं देता। इसी प्रकार अंतकरण में मोह, ममता और विषय वासना रूपी जाला आने से इंसान सत्य को अनुभव नहीं कर पाता। फिर डॉक्टर के पास जाकर कहता है कि चाहे कुछ भी ले लो, पर मेरी आंख ठीक कर दो। अंदर के सही डॉक्टर तो पूर्ण सतगुरु ही होते हैं।