06जेएनडी11-अलेवा गांव में पराली न जलाने को लेकर जागरूक करते हुए। स्रोत प्रशासन
जींद। डीएलएसए की तरफ से मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका के मार्गदर्शन में गांव अलेवा में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता नरेश ने किसानों से अपील की कि वह फसल अवशेष प्रबंधन को अपने और पराली में आग लगाने की बजाय उसे अपनी आय का साधन बनाएं यह हमारे लिए भी हितकारी और पर्यावरण व मिट्टी के लिए भी लाभदायक है। आगामी 13 दिसंबर 2025 को न्यायिक परिसर जींद, नरवाना, सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी तथा प्रत्येक कार्य दिवस को स्पेशल लोक अदालत लगाई जा रही है। संवाद