जींद। सफीदों गेट स्थित कामकाजी महिला आवास केंद्र से चोर 30 लाख रुपये की मशीनरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना शहर जींद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव रवि हुड्डा ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 24 जून की रात को चोरों ने कामकाजी महिला आवास केंद्र का ताला तोड़कर जिम और फिजियोथेरेपी की मशीनें, नशा मुक्ति केंद्र के दस्तावेज और कामकाजी आवास केंद्र का अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 30 लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद