27जेएनडी31-सीआरएसयू में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस व एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के सातवें दिन डीएवी कॉलेज पेहवा के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर कामदेव झा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने रामायण का जिक्र करते हुए संपाति व जटायु के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अपने छोटे भाई जटायु को बचाने के लिए संपाती ने अपने पंख फैला लिए थे जो सूरज की गर्मी में पूरी तरह झुलस गए थे।