फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में पहली बार खिला कमल

विज्ञापन
08जेएनडी12-जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को कंधे पर उठाए हुए कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

जींद। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिला है। यहां से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के सतबीर दबलेन को 11499 वोटों से हराया है। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विद्या रानी 46303 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाली जजपा को इस बार 1547 वोट मिले हैं। भाजपा ने जैसे ही जीत दर्ज की तो हिंदू कन्या महाविद्यालय के मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और वहां पर गुलाल उड़ाकर खुशी जताई। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया।

यहां से पहले राउंड में ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को 3552, इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विद्या दनौदा को 3016, कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलेन को 3056 वोट मिले। आप प्रत्याशी अनिल रंगा को 424, जेजेपी प्रत्याशी संतोष दनौदा को 84 वोट मिले। निर्दलीय मनीराम को 44, रामलाल कल्याण को 13, किताबा को नौ, गुरमेल को 24, सत्यवीर सिंह को दो और नोटा को 33 वोट मिले।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में आप प्रत्याशी को 224, भाजपा को 3760, विद्या दनौदा को 1948, कांग्रेस को 3140, जजपा को 79, मनीराम को 74, किताबा को 11, रामलाल कल्याण को 13, गुरमेल को 29, सत्यवीर सिंह को दो और नोटा को 21 वोट मिले। तीसरे राउंड में आप को 103, कृष्ण बेदी को 3624, विद्या दनौदा को 3275, जजपा को 100, कांग्रेस को 4075, मनीराम को 43, रामलाल कल्याण को 15, किताबा को दस, गुरमेल को 142, सतवीर सिंह को 23 और नोटा को 34 वोट मिले। चौथे राउंड में आप को 339, कृष्ण बेदी को 3141, विद्या रानी को 3012, जजपा को 89, कांग्रेस से 3252, मनीराम को 41, रामलाल कल्याण को 26, किताबा को आठ, गुरमेल को 37, सत्यवीर सिंह को 14 और नोटा को 28 वोट मिले।
पांचवें राउंड में आप को 140, भाजपा को 3374, विद्या दनौदा को 3568, जजपा को 125, कांग्रेस को 2675, मनीराम को 33, रामलाल कल्याण और किताबा को पांच-पांच, गुरमेल 27, सत्यवीर सिंह को 17 और नोटा को 30 वोट मिले। छठे राउंड में आप को 106, भाजपा को 3145, विद्या दनौदा को 4017, जजपा को 159, कांग्रेस को 2915, मनीराम को 63, रामलाल कल्याण को 11, किताबा को तीन, गुरमेल को 17, गुरमेल को 20 और नोटा को 30 वोट मिले। सातवें राउंड में आप को 152, भाजपा को 3222, विद्या दनौदा को 1816, जजपा को 153, कांग्रेस को 2994, निर्दलीय मनीराम को 40, रामलाल कल्याण को 17, किताबा को नौ, गुरमेल को 17, सत्यवीर सिंह को 19 और नोटा को 24 वोट मिले। आठवें राउंड में आप को 115, भाजपा को 3106, विद्या दनौदा को 3685, जजपा को 117, कांग्रेस को 3471, निर्दलीय मनीराम को 44, रामलाल कल्याण को आठ, किताबा को 11, गुरमेल को 21, सत्यवीर सिंह को 18 और नोटा को 22 वोट मिले। नौवें राउंड में आप को 112, भाजपा को 4396, विद्या दनौदा को 2260, कांग्रेस को 3223, जजपा को 90, मनीराम को 32, रामलाल क ल्याण को छह, किताबा को सात, गुरमेल को 17, सत्यवीर सिंह को 15 और नोटा को 31 वोट मिले।
दसवें राउंड में आप को 100, भाजपा को 4882, विद्या दनौदा को 1935, जजपा को 56, कांग्रेस को 3052, मनीराम को 37, रामलाल कल्याण को सात, किताबा को सात, गुरमेल को 11, सत्यवीर सिंह को 25 और नोटा को 36 वोट मिले। 11वें राउंड में आप को 159, भाजपा को 5165, विद्या दनौदा को 1175, जजपा को 79, कांग्रेस को 2185, मनीराम को 29, रामलाल कल्याण और किताबा को तीन-तीन, गुरमेल को नौ, सत्यवीर सिंह को 18 और नोटा को 44 वोट मिले। 12वें राउंड में आप को 138, भाजपा को 4464, विद्या दनौदा को 1130, जजपा को 51, कांग्रेस को 3001, मनीराम को 37, रामलाल कल्याण को चार, किताबा को तीन, गुरमेल को 12, सत्यवीर सिंह को 11 और नोटा को 40 वोट मिले।
13वें राउंड में आप को 105, भाजपा को 3201, विद्या दनौदा को 2475, जजपा को 106, कांग्रेस को 4716, मनीराम को 49, रामलाल कल्याण को 20, किताबा को पांच, गुरमेल को 20, सत्यवीर सिंह को 21 और नोटा को 29 वोट मिले। 14वें राउंड में आप को 39, भाजपा को 3770, विद्या दनौदा को 2339, जजपा को 66, कांग्रेस को 2500, मनीराम को 27, रामलाल कल्याण को छह, किताबा को पांच, गुरमेल को 23, सत्यवीर सिंह को 14 और नोटा को 18 वोट मिले। 15वें राउंड में आप को 68, भाजपा को 2809, विद्या दनौदा को 4182, जजपा को 87, कांग्रेस को 2204, मनीराम को 15, रामलाल कल्याण को नौ, किताबा को सात, गुरमेल को 12, सत्यवीर सिंह को 51 और नोटा को 20 वोट मिले। 16वें राउंड में आप को 36, भाजपा को 3300, विद्या दनौदा को 5866, जजपा को 79, कांग्रेस को 846, मनीराम को दस, रामलाल कल्याण को तीन, किताबा को 11, गुरमेल को 20, सत्यवीर सिंह को 26 और नोटा को 15 वोट मिले। आखिरी राउंड 17 में जाजनवाला गांव का बूथ नंबर 225 था, जिसमें आप को 11, भाजपा को 276, विद्या दनौदा को 322, जजपा को 13, कांग्रेस को 140, मनीराम के चार, रामलाल कल्याण और किताबा को कोई वोट नहीं मिला। गुरमेल को एक, सत्यवीर को दो और नोटा को भी एक वोट मिला।

बॉक्स

नोटा से हारे तीन निर्दलीय उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तीन निर्दलीय उम्मीदवार नोटा से भी हार गए। चुनाव में 456 मतदाताओं ने नोटा को वोट किया। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रामलाल कल्याण को केवल 166 वोट मिले। किताबा को 114 और सत्यवीर सिंह को 352 वोट मिले। इसके अलावा गुरमेल आठ वोटों के अंतर से नोटा से जीत गए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार मनीराम को 578 वोट मिले।

बॉक्स

केंद्र से मुंह छिपाकर निकले कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलेन सभी 17 राउंड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी से पिछड़े रहे। 17वें राउंड की गिनती खत्म हुई तो उसमें उसे मात्र 14 वोट मिले जबकि भाजपा को 276 और विद्या दनौदा को 322 वोट मिले, जिससे वह 11499 वोटों से हार गए। इसके बाद वह मतगणना केंद्र से बाहर निकल आए। मीडिया कर्मियों ने उसे रोकना चाहा, लेकिन वह मुंह छिपाकर दूसरे दरवाजे से निकल गए।

वर्जन

हलका की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मनोहर लाल खट्टर की बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियां देने से ही भाजपा पर भरोसा जताया है। वे अब नरवाना में विकास लेकर आएंगे। जनता ने जो उस पर भरोसा जताया है, उस पर पूरा खरा उतरेंगे। -कृष्ण बेदी, भाजपा प्रत्याशी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

08जेएनडी 11-हिंदू कन्या महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र पर मतगणना करते कर्मचारी। संवाद

08जेएनडी 12-जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को कंधे पर उठाए हुए कार्यकर्ता। संवाद

08जेएनडी 13-गेट के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं से मिलते कृष्ण बेदी। संवाद

08जेएनडी 14-जीत के बाद अपने बेटे गौरव से मिलते कृष्ण बेदी। संवाद

08जेएनडी 15-पत्रकारों से बातचीत करते कृष्ण बेदी। संवाद

08जेएनडी 16-पत्रकारों से बातचीत करती विद्या दनौदा। संवाद

08जेएनडी12-जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को कंधे पर उठाए हुए कार्यकर्ता। संवाद

08जेएनडी12-जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को कंधे पर उठाए हुए कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें