फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लाइटों पर मच्छरों की भरमार, बारिश की तरह बरस रहे

विज्ञापन
03जेएनडी31-उचाना क्षेत्र में लाइट की रोशन में मच्छरों का झुंड। संवाद
विज्ञापन
उचाना। धान के सीजन में इस बार वायु प्रदूषण के साथ-साथ मच्छरों ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। मच्छरों का आतंक रात के समय ही नजर आता है। रामबीर, सुरेंद्र, महीपाल, राजा ने कहा कि इन दिनों हालात यह है कि कहीं भी रोशनी नजर आती है तो वहां कुछ ही मिनटों में मच्छरों की संख्या बढऩी शुरू हो जाती है। कहीं भी रोशनी में कोई खड़ा हो जाए तो मच्छर आने शुरू हो जाते है। इस कारण रात के समय लोग अब घरों में रोशनी बंद रखते हैं। पहले कभी इस तरह के हालात देखने को नहीं मिले थे। मच्छर रोशनी होते ही आ जाते है। सभी लाइट बंद हो तो मोबाइल ऑन करने पर उसकी रोशन में भी मच्छर आ जाते हैं। दिवाली से पहले अधिक मच्छरों का प्रकोप था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें