फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोको रनिंग स्टाफ ने धरना देकर मांगा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
22जेएनडी26-रेलवे जंक्शन पर लॉबी में धरना देते हुए रनिंग स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने गार्ड काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को रेलवे जंक्शन स्थित लॉबी में धरना दिया। विभिन्न यूनियनों के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए उनकी मांग पूरी करने की मांग की। यह धरना प्रधान दीपक की अध्यक्षता में दिया गया। उन्होंन कहा कि रनिंग स्टाफ का महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत होने पर 25 प्रतिशत बढ़ाना था, लेकिन अभी तक नहीं बढ़ाया है, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों का यात्रा भत्ता एक जनवरी 2024 से 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वहीं रनिंग स्टाफ भत्ता बढऩे की एक साल से बाट जोह रहा है। इससे रनिंग स्टाफ में भारी रोष है। उन्होंने रेलवे से मांग की कि जल्द उनका महंगाई और यात्रा भत्ता बढ़ाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें