फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रात को पीएचसी व सीएचसी की इमरजेंसी सेवाओं पर लटके मिले ताले

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी05 : रात को बंद पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैवंती का पूरा भवन, गेट पर लगा ताला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अगर आप रात को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के भरोसे उपचार कराने की सोच रहे हों तो ऐसा ख्याल अपने दिन में बिल्कुल भी मत लाइए क्योंकि आप अगर मरीज को लेकर पीएचसी, सीएचसी में पहुंचते हैं तो वहां आपको इमरजेंसी पर ताले लगे हुए मिल सकते हैं। ऐसे में मरीज की जान पर बन सकती है। ऐसा ही कुछ सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल के दिशा-निर्देशन में गठित की गई निरीक्षण कमेटी ने पाया है।
कमेटी द्वारा शुक्रवार रात को सीएचसी जुलाना, कंडेला व अलेवा व उनके अधीन पीएचसी जैजैवंती, रामराय, शामलो कलां में औचक निरीक्षण किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं। यहां इमरजेंसी पर ताले लटके हुए थे और काफी कर्मचारी अनुपस्थित थे। न सफाई थी और न ही कर्मचारी वर्दी में थे। इसपर टीम ने निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. पालेराम कटारिया ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद नहीं रहते हैं। यहां रात में ताले लटके रहते हैं। रात के समय गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए निरीक्षण टीम का गठन किया। इसमें स्वयं सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. पालेराम, डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल, डाॅ. संदीप, डाॅ. दीपक, डाॅ. दीक्षा, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रेखा, नर्सिंग ऑफिसर संध्या को शामिल किया गया। टीम सदस्य सीएचसी जुलाना, कंडेला व अलेवा एवं उनके अधीन पीएचसी जैजैवंती, रामराय व शामलो कलां पर पहुंचे। डाॅ. रमेश पांचाल ने बताया कि टीम को निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष पर ताले लटके मिले। रात की डयूटी पर तैनात कर्मचारी अनुपस्थिति थे। हर तरफ गंदगी फैली थी। जो स्टाफ कार्यरत था, वह भी वर्दी में नहीं था। इसके अतिरिक्त पीएचसी जैजैवंती पर ताले लगे हुए थे। यहां तो एक भी अधिकारी व कर्मचारी डयूटी पर तैनात नहीं मिला। इस पर टीम के सदस्यों ने रिपोर्ट तैयार की और इसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में कार्रवाई के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ से 12 बजे तक सीएचसी व पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बेहद खामियां मिली हैं। पीएचसी जैजैवंती पर तो ताले लगे हुए मिले और यहां एक भी अधिकारी व कर्मचारी डयूटी पर तैनात नहीं मिला। पूरा मामला विस्तृत रिपोर्ट के साथ स्वास्थ्य निदेशालय भेज दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

04जेएनडी05 : रात को बंद पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैवंती का पूरा भवन, गेट पर लगा ताला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें