13जेएनडी29-गीता मंदिर में आयोजित रासलीला में प्रस्तुती देते कलाकार। संवाद
सफीदों। श्री गीता मंदिर सभा के तत्वावधान में गीता मंदिर में रासलीला उत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने मीराबाई का जीवन चरित्र प्रस्तुत किया। उत्सव में स्वामी मुक्तानंद भिक्षु महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। रासलीला का निर्देशन श्रीधाम वृंदावन से आए कुंजबिहारी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विक्रम राणा का अभिनय हरिओम शर्मा, मीराबाई का अभिनय सतीश शर्मा, ठाकुर जी की भूमिका सूरज शर्मा और अन्य अभिनय दयाराम पंडा, राजेंद्र शर्मा ने अदा किए। कलाकारों के जीवंत अभिनय को देखकर सभी भक्तिरस में सराबोर हो गए। संवाद