फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3137 लाख से चौड़ी होगी लितानी सड़क : दुष्यंत

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी19 : लोगों की समस्याएं सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोघड़ियां गांव के नागदेव पार्क में शुक्रवार दोपहर बाद विभिन्न कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचाना से लितानी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया है। उचाना कलां, उचाना खुर्द, काकड़ोद, नचार खेड़ा, दुर्जनपुर, उदयपुर के अलावा लितानी गांव के ग्रामीणों, वाहन चालकों को इसका फायदा होगा। जुलाई 2025 तक यह कार्य पूरा होगा। पीडब्ल्यूडी 3137 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि घोघड़ियां से कसूहन के रास्ते बड़ौदा तक जाने वाली सड़क पर 280 लाख रुपये खर्च हुए, उसका उद्घाटन किया। घोघड़िया-नगूरां रोड से नागदेव मंदिर तक 49 लाख से बने पक्के रास्ते, घोघड़िया में 30 लाख से बने नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया।
उन्होंने दावा किया कि देश की आजादी के बाद जितनी सड़कों का निर्माण उचाना में हमारी सरकार के सवा चार साल में हुआ है उतना आज तक नहीं हुआ है। सवा चार साल में विभिन्न विभागों ने अलग-अलग कामों पर एक हजार करोड़ रुपये के आस-पास की राशि खर्च की है। दुष्यंत चौटाला घोघड़िया गांव में करीब छह घंटे तक रहे। 30 से अधिक कार्यकर्ताओं, सामूहिक रूप से विभिन्न समाज के लोगों के आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। किसी भी कार्यक्रम में बुजुर्ग दिखाई देने पर डिप्टी सीएम खुद अपने पास बुलाकर उनके द्वारा जो समस्या बताई गईं उसका समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को देते नजर आए। इस मौके पर प्रो. जगदीश सिहाग, काला नंबरदार, दिनेश चेयरमैन, अनिल शर्मा, रणधीर बूरा, वीरेंद्र कौशिक, राजू, वीरेंद्र बूरा, कृष्ण फौजी, मंदीप, भूप खटकड़, सत्यनारायण फौजी, रमेश कुचराना, रामप्रकाश, आर्यन जांगड़ा, विनोद जांगड़ा, पालेराम वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
अपनों के बीच आकर मिलता है सुकून
चौटाला ने कहा कि उचाना अपनों के बीच आकर सारी थकावट दूर हो जाती है। अपनों के बीच आकर जो दिल को सुकुन मिलता है, वह कहीं नहीं मिलता है। इतनी ठंड में भी देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उनके आने के इंतजार में रहे। यह उनका तथा लोगों के अपनापन का नतीजा है। हलके के हर गांव में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जो नए लोग पार्टी से जुड़ेंगे उनके यहां चाय पीने के साथ कार्यकर्ताओं के यहां चाय पीएंगे। कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ उनके परिवार के साथ मिलेंगे।
विज्ञापन

देवीलाल की बात को दिलाया याद
कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के बीच पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने अपने परदादा देवीलाल की बात का जिक्र करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल कहते थे कि हवा बनाओ, हवा बनने के बाद राज अपने आप बन जाता है, इसलिए कार्यकर्ता अपने मकानों पर जजपा का झंडा लगाने के साथ-साथ बैंड हाथ में पहने, जिस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के पास गाड़ी है, वह गाड़ी पर पार्टी की झंडी जरूर लगाएं, ताकि अधिक से अधिक संगठन का प्रचार हो सके।

12जेएनडी19 : लोगों की समस्याएं सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें