जुलाना। बखताखेड़ा गांव में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला करने के आरोपी झमोला निवासी 19 वर्षीय शीलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झमौला निवासी विक्रम उर्फ गोगन ने कहा कि वह गांव बख्ताखेड़ा के शराब ठेके पर सेल्समैन है। सात नवंबर की शाम को लगभग साढ़े सात बजे तीन लड़के डंडे लेकर आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध हुआ था। एसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले में शीलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद