फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में न बंटे शराब, रात 12 बजे तक पहरा दे रहे युवा

विज्ञापन
रामकली गांव में रात को गलियों में घूमते युवा। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पंचायती चुनाव में मतदाताओं को वोट के बदले शराब या फिर अन्य प्रलोभन देेने वालों के खिलाफ रामकली गांव के युवाओं ने पहल की है। गांव के युवा रात के 12 बजे तक गलियों में घूम-घूमकर पहरा दे रहे हैं ताकि कोई भी उम्मीदवार शराब या अन्य प्रलोभन की चीजें न बांटे सके।
विज्ञापन

जिले के गांव रामकली के आजाद युवा संगठन और बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे गांव में चुनाव के दौरान शराब के प्रचलन पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया हुआ है। इस दौरान प्रधान नरेंद्र मलिक और अंबेडकर समिति के प्रधान कर्मजीत सिंहमार ने बताया कि उनके गांव में पिछले लगभग पौने पांच वर्षों से उन्होंने शराब पर नकेल कसते हुए कोई शराब का ठेका नहीं खुलने दिया। अब उन्होंने जनहित में फैसला लिया कि पंचायत चुनावों में यदि कोई प्रत्याशी गांव के लोगों को प्रलोभन के बदले वोट लेने के उद्देश्य से उनके गांव में शराब परोसता या रुपये बांटता पकड़ा गया तो वो संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए उसे पुलिस सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की जाएगी। चुनावों की आड़ में गांव का भाईचारा किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
10 वार्डों में 5-5 सदस्यों की बनाई गई है टीम
रामकली में सभी 10 वार्डों में 5-5 सदस्यों की टीम बनाई हुई है और एक मुख्य टीम हर वार्ड में जायजा लेती है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न नहीं हो जाता। इन चुनावों में अधिकतर नए प्रत्याशी चुनाव मैदान में आने की तैयारियां कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी शराब व पैसा बांटने जैसे हथकंडे अपना सकते हैं। संगठनों का प्रयास रहेगा कि वो गांव में पिछले पौने पांच साल से गांव में शराब के ठेके बंद करवाकर शराबबंदी अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का लिया जा रहा सहयोग
कर्मजीत सिंहमार, नरेंद्र मलिक कर्मजीत सिंहमार ने बताया कि गांव के दोनों संगठन मिलकर पूरी रणनीति के साथ युवाओं और महिलाओं का सहयोग लेकर गलियों में दिन-रात गश्त कर रहे है। किसी भी प्रत्याशी के शराब एवं पैसा बांटने में संलिप्त पाए जाने पर वो तुरंत पूरे प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें