20जेएनडी01: स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को जूते व ट्रैक सूट भेंट करते हुए संस्था के सदस्य। स्रोत
जींद। अंकुर दिव्यांग शिक्षक संस्थान स्कूल अर्बन स्टेट में लायंस क्लब ने दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट व जूते वितरण किए। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला गवर्नर लायन विशाल वडेरा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और लायंस क्लब सिटी द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्लब के सभी पूर्व प्रधान और सभी सदस्यों ने चार्टर अध्यक्ष लायन सुरेश जिंदल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाइस जिला गवर्नर लायन महेश बंसल, सुरेश जिंदल, विकास मित्तल नवीन गुप्ता, लायन मनीष सिंघल, डॉ. अनिल गोयल मौजूद रहे।