फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लायंस क्लब जींद सिटी ने धूमधाम से मनाया सुहाग बेला करवा महोत्सव

विज्ञापन
25जेएनडी03: सुहाग बेला करवा महोत्सव मनाते हुए लांयस क्लब सिटी की महिला सदस्य। स्रोत: संगठन - फोटो : ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग
विज्ञापन
जींद। लायंस क्लब सिटी की ओर से होटल कृष्णा गार्डन में सुहाग बेला करवा महोत्सव में क्लब के सदस्यों और लायन लेडीज ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में लायन लेडी दिव्या शुभम सिंगला और लायन लेडी रेखा मोहित जिंदल ने एंकर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन नितिन सिंगला रहे। महोत्सव में आयोजित बेस्ट करवा कपल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें लायन भारत भूषण गोयल और लायन लेडी आशा गोयल ने बेस्ट करवा कपल का खिताब अपने नाम किया। लायंस क्लब जींद सिटी के अध्यक्ष लायन विकास मित्तल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एंकर दिव्या शुभम सिंगला, रेखा मोहित जिंदल और प्रोजेक्ट डायरेक्टर नितिन सिंगला का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से ऐसे पारिवारिक आयोजन यादगार बनते हैं। इस तरह के कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें