26जेएनडी17: वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए क्लब सदस्य। स्रोत क्लब सदस्य।
नरवाना। लायंस क्लब ने शहर में सातवें वाटर कूलर का शुभारंभ किया। यह सेवा कार्य प्रेम सागर मनुजा की स्मृति में संपन्न हुआ।शुभारंभ अवसर पर दीपक मनुजा और पूजा मनुजा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रो. रमेश और तिलक राज सचदेवा ने जनहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। छबील से राहगीरों और आमजन को राहत मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। संवाद